रजौली : रजौली विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार मोतीराम के चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री कमाल सरकार,
राष्ट्रीय महासचिव राजीव राय व बिहार-झारखंड के सपा प्रभारी किरणमय नंदा ने एक सभा को संबोधित किया़ स्थानीय इंटर विद्यालय के मैदान में नेताओं ने कहा कि आप लालू सरकार को भी देखा.
नीतीश सरकार को भी देखा. आपके लिए कितना विकास किया है. इसलिए अगर यूपी की तरह विकास चाहिए, तो सपा को वोट देकर जिताये. उसके बाद बिहार में विकास की गंगा बहेगी.
इन्होंने राजग और महागंठबंधन पर बरसते हुए कहा कि इन सबों ने बिहार के विकास की गति को रोक दिया है. इसे तेज करना है. इसके लिए सरकार बदलने की जरूरत है. इन्होंने यूपी के विकास का हवाला दिया व कहा कि यह आपके लिए चिंता का विषय है. इन्होंने लोगों से सपा प्रत्याशी को वोट देने की अपील की.
