इवीएम पहुंचायेंगी पेट्रोलिंग पार्टी

इवीएम पहुंचायेंगी पेट्रोलिंग पार्टी नवादा (नगर). इवीएम को सीलिंग कर विधानसभा वार स्ट्रांग रूम में रखा गया है. इवीएम को पेट्रोलिंग कम रिसीविंग पार्टी द्वारा बूथों पर भेजा जायेगा. इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है. बूथों पर इवीएम को पहुंचाने का जिम्मा पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट को ही रहेगा. 11 अक्तूबर को बूथवार रैंडमाइजेशन […]

इवीएम पहुंचायेंगी पेट्रोलिंग पार्टी नवादा (नगर). इवीएम को सीलिंग कर विधानसभा वार स्ट्रांग रूम में रखा गया है. इवीएम को पेट्रोलिंग कम रिसीविंग पार्टी द्वारा बूथों पर भेजा जायेगा. इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है. बूथों पर इवीएम को पहुंचाने का जिम्मा पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट को ही रहेगा. 11 अक्तूबर को बूथवार रैंडमाइजेशन कर सीयू व बीयू मशीन को भेजा जाना है. पेट्रोलिंग पार्टी में सुरक्षा बल के जवान भी शामिल रहेंगे. नवादा विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर वीवीपैट मशीन भी लगाया जाना है. इसे भी बूथों पर पहुंचाने का काम पेट्रोलिंग पार्टी को ही करनी है. जिले में कुल 437 पेट्रोलिंग कम रिसीविंग पार्टी का गठन किया गया है, जो संबंधित बूथों पर इवीएम पहुंचायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >