नवादा में दिखेगी हरिद्वार की गंगा महाआरती पर्यावरण सुरक्षा पर होगा विशेष जोर, एलइड लाइटिंग की होगी व्यवस्थादिल्ली की जागरण मंडली करेगी माता का जगरातामहाअष्टमी पर पांच मन दूध का बनेगा विशेष महाप्रसादफोटो- 3प्रतिनिधि, नवादा कार्यालयशहर के अस्पताल रोड में दुर्गापूजा के अवसर पर एलइडी लाइट्स की अनोखी सजावट का नजारा दिखेगा. मुख्य मार्ग के ऊपर एलइडी लाइटों की जगमगाहट भक्तों को रोमांचित करेगी. पूजा के अवसर पर कम बिजली खपत करके पूजा समिति पर्यावरण सुरक्षा का संदेश देगी. हरिद्वार के गंगा तट पर माता दुर्गा की महाआरती का भव्य दर्शन श्रद्धालु करेंगे. प्लाइवुड की सुंदर आर्ट पेंटिंग के माध्यम से मूर्तिकार जीवंत महाआरती के दृष्य का नजारा बनाने में लगे हैं. इस वर्ष अस्पताल रोड स्थित देवी मंदिर की श्री दुर्गापूजा समिति, अगिया बैताल पूजा को ऐतिहासिक बनाने जा रही है. विभिन्न प्रकार के भव्य आयोजन करके समिति जिले में अव्वल आने के प्रयास में जुटी है. पूजा समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि सन् 1982 से अगिया बैताल पूजा समिति देवी मंदिर स्थल पर माता दुर्गा की प्रतिमा बनाकर पूजा करती आ रही है. इस वर्ष का पूजा आयोजन जिले में एक मिसाल कायम करेगा. पूजा समिति पहली बार चार दिवसीय देवी जागरण कार्यक्रम का आयोजन करेगी. 14 से 17 अक्तूबर तक चलने वले माता के जागरण की संगीतमय प्रस्तुति दिल्ली की जागरण मंडली द्वारा की जायेगी. देश-दुनिया के कलाकार अपने फन की प्रस्तुति करके श्रद्धालुओ का मनोरंजन करेंगे. पंडाल का निर्माण व लाइटिंग की व्यवस्था होम लाईट, नवादा के महेंद्र कुमार के सौजन्य से किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि लगभग 50 फुट ऊंचे पंडाल में चार तल्ला मंदिर बनाया जायेगा. महाराष्ट्र के गणपति पूजानोत्सव पर बनने वाले विशाल पंडाल के तर्ज पर इसका निर्माण या जा रहा है. पंडाल की दीवारों पर सुंदर कलाकृतियों की सजावट की जायेगी. भक्तगण एलइडी लाइटिंग की जगमगाहट का अजूबा देखेंगे. 500 एलइडी लाइट से विशेष सजावट की जायेगी. मूर्तिकार विजय कुमार देवी दुर्गा सहित लक्ष्मी, गणेश, कार्तिकेय व महिषासुर देवी दुर्गा सहित लक्ष्मी, गणेश, कार्तिकेय व महिषासुर की मूर्ति का निर्माण कर रहे हैं. समिति के सचिव संतोष कुमार मुन्ना ने बताया कि पूजा कार्यक्रम पर समिति के 20 सक्रिय स्वयंसेवक कार्यकर्ता सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे. मेला प्रबंधन की जिम्मेवारी कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा निभायी जायेगी. महाअष्टमी तिथि को महाप्रसाद के वितरण का वृहद कार्यक्रम किया जायेगा. समिति के कार्यकर्ता व मुहल्लेवासी पूजा आयोजन को लेकर भक्तिभाव से जुटे हैं.दुर्गापूजा पर आनेवाला खर्चदेवी जागरण कार्यक्रम® 1,60,000 रुपयेपंडाल व लाइटिंग®1,50,000 रुपयेमूर्ति निर्माण®25,000 रुपयेमहाआरती आयोजन®20,000पूजा व अन्य खर्च®25,000
नवादा में दिखेगी हरद्विार की गंगा महाआरती
नवादा में दिखेगी हरिद्वार की गंगा महाआरती पर्यावरण सुरक्षा पर होगा विशेष जोर, एलइड लाइटिंग की होगी व्यवस्थादिल्ली की जागरण मंडली करेगी माता का जगरातामहाअष्टमी पर पांच मन दूध का बनेगा विशेष महाप्रसादफोटो- 3प्रतिनिधि, नवादा कार्यालयशहर के अस्पताल रोड में दुर्गापूजा के अवसर पर एलइडी लाइट्स की अनोखी सजावट का नजारा दिखेगा. मुख्य मार्ग के […]
