पांच वर्षों की मांगी मजदूरी फोटो- 37अकबरपुरभाजपा प्रत्याशी अनिल सिंह गुरुवार को अकबरपुर प्रखंड का दौरा कर शिक्षा और विकास के नाम पर वोट मांगा. अनिल सिंह ने समर्थकों के साथ रामदेव, रामदेव बेलदरिया, केंदुआ, धानु बिगहा, ओरैया, बादपुर, आशा बिगहा, फतेहपुर, डीही, बलिया बुर्जुग, बमहट्टी आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. अनिल सिंह मतदाताओं से कहा कि बिहार के समग्र विकास भाजपा से ही संभव है. एक बार भाजपा को मौका दें. 10 साल से आपका जनप्रतिनिधि हूं और हिसुआ के विकास के लिए संकल्पित हूं. बिजली, सड़क के मामलों में, विद्यालय खुलवाने, पुल-पुलिया के निर्माण के लिए हमने बढ़-चढ़ कर काम किया है. कुछ काम शेष बचा है, मौका मिलने पर उसे पूरा कर दिखाऊंगा. इस बार गली मुहल्ला चमकेगा. विकास की गंगा बहेगी. गांव हो या शहर शिक्षा और उच्च शिक्षा की पूरी व्यवस्था होगी. साथ में रामाशीष सिंह, मुन्ना सिंह, अर्जुन प्रसाद कुशवाहा, उदय यादव, मेराज खां, चंदु मियां, प्रमुख रंजन कुमार शाही, संतोष आनंद आदि चल रहे थे. विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अनिल सिंह ने प्रखंड के केंदुआ दादपुर, रामदेव, गेरांडी, फतेहपुर, डीही, बलिया, मोदाकर आदि गांवों का दौरा कर प्रधानमंत्री के कार्यों की सराहना करते हुए आनेवाले दिनों में बिहार के विकास के लिए भाजपा को जीताने की अपील की. उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए कृत संकल्प है. उन्होंने अपने पक्ष में मतदाताओं से कमल छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से जीताने की अपील की. इनके साथ रंजीत कुमार उर्फ मुन्ना, संजय सिंह, कमल किशोर राजवंशी, उमेश सिंह, रामाशीश सिंह, चंदन कुमार, विपीन सिंह, संजय सिंह, संतोष कुमार, विनय सिंह आदि लोग शामिल थे.
पांच वर्षों की मांगी मजदूरी
पांच वर्षों की मांगी मजदूरी फोटो- 37अकबरपुरभाजपा प्रत्याशी अनिल सिंह गुरुवार को अकबरपुर प्रखंड का दौरा कर शिक्षा और विकास के नाम पर वोट मांगा. अनिल सिंह ने समर्थकों के साथ रामदेव, रामदेव बेलदरिया, केंदुआ, धानु बिगहा, ओरैया, बादपुर, आशा बिगहा, फतेहपुर, डीही, बलिया बुर्जुग, बमहट्टी आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. अनिल सिंह मतदाताओं […]
