करेंट से बच्ची की मौत

करेंट से बच्ची की मौत बुधवार से आपूर्ति की जा रही है बिजली फोटो- 1 वारिसलीगंज ठेरा पंचायत के चालीसाचक (जलालपुर) महादलित टोला निवासी भोनू मांझी की आठ वर्षीय पुत्री नीशु कुमारी की मौत बुधवार की रात बिजली की चपेट में आने से हो गयी. जानकारी के अनुसार, बिजली का खंभा लगभग तीन माह पहले […]

करेंट से बच्ची की मौत बुधवार से आपूर्ति की जा रही है बिजली फोटो- 1 वारिसलीगंज ठेरा पंचायत के चालीसाचक (जलालपुर) महादलित टोला निवासी भोनू मांझी की आठ वर्षीय पुत्री नीशु कुमारी की मौत बुधवार की रात बिजली की चपेट में आने से हो गयी. जानकारी के अनुसार, बिजली का खंभा लगभग तीन माह पहले गाड़ा गया था. बुधवार को दिन में पहली बार बिजली आपूर्ति की गयी और रात में करेंट लगने से नीशु की मौत हो गयी. करेंट लगने के बाद नीशु को अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. शव का पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेजा गया. परिजनों ने बिजली विभाग व ठेकेदार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कवर तार नहीं लगा कर नंगा तार लगाया है. इसी की वजह से दुर्घटना घटी है. डीएम से शिकायत के बावजूद लगा नंगा तार टोला के कारू मांझी व विजय नट आदि ने बताया कि निवर्तमान जिला अधिकारी ललन जी के जनता दरबार में 21 मई 2015 को तथा इसके बाद दो-तीन बार नंगा तार लगाने की शिकायत की गयी थी. परंतु विभाग व ठेकेदार द्वारा अप्रिय घटना की आशंका को दरकिनार कर छत के ऊपर से नंगा तार लगाया गया. नतीजतन बिजली आते ही करेंट लगने से बच्ची की मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >