चुनाव. हिंसा फैलाने की आशंका को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई
नवादा (नगर) : निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में विधानसभा चुनाव संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन अपराधियों पर नकेल कसने में जुट गया है. जिले के 67 लोगों पर सीसीए के तहत कार्रवाई की गयी है़
इनमें से तीन बार में 41 लोगों को जिला बदर किया गया है़ पहले दो बार में आठ-आठ करके 16 को जिला बदर किया गया था़ शुक्रवार को भी 25 लोगों पर कार्रवाई की गयी है़ निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम मनोज कुमार के आदेश पर यह कार्रवाई की गयी है़
जिला बदर होने वाले सभी आरोपितों को प्रत्येक सप्ताह के सोमवार, बुधवार व शनिवार को स्थानीय थाने में आठ अक्तूबर तक हाजिरी लगानी होगी. जबकि नौ से मतदान की तिथि 12 अक्तूबर तक पटना जिले के बख्तियारपुर थाने में सुबह 10 से 12 बजे तक हाजिरी लगाने का आदेश दिया गया है. जिला प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है. सुरक्षा-व्यवस्था को चाक चौबंद बनाने के लिए पारा मिलिटरी फोर्स की तैनाती सभी नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के साथ ही एरिया डोमिनेशन पेट्रोलिंग, फ्लैग मार्च, वाहनो की जांच, वारंटी अपराधियों को पकड़ने में आदि किया जा रहा है.
चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन ने पहले ही घोषणा कर दिया है कि सभी बूथों पर अर्द्धसैनिक बलों के जवान तैनात किया जाना है. जिला प्रशासन चुनाव के समय मतदान को प्रभावित करने के साथ ही जीवन व संपत्ति की सुरक्षा के लिए खतरनाक माने जाने वाले अपराधियों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई किया है. जिला बदर होने वालों में निम्न अपराधी शामिल हैं.
