अपहरण के विरोध में बंद रहा बाजार

काशीचक (नवादा) : काशीचक के चाय दुकानदार दिनेश प्रसाद के नौ साल के बेटे धीरज कुमार के अपहरण के विरोध में बुधवार को काशीचक बाजार बंद रहा. दिनेश प्रसाद ने बताया कि शनिवार की शाम दुकान से घर जाने की बात कह कर निकला धीरज देर शाम तक घर नहीं आया, तो खोजबीन शुरू की. […]

काशीचक (नवादा) : काशीचक के चाय दुकानदार दिनेश प्रसाद के नौ साल के बेटे धीरज कुमार के अपहरण के विरोध में बुधवार को काशीचक बाजार बंद रहा. दिनेश प्रसाद ने बताया कि शनिवार की शाम दुकान से घर जाने की बात कह कर निकला धीरज देर शाम तक घर नहीं आया, तो खोजबीन शुरू की.
बाद में गुमशुदा बालक का फोटोयुक्त इश्तिहार दीवारों पर लगवाया. दो दिन बाद सोमवार को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर आठ लाख रुपये फिरौती मांगी और पुलिस को सूचना देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी. अपहर्ताओं ने अपह्रत धीरज से बात भी करायी. परिजनों ने सोमवार की देर शाम काशीचक थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करवा दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >