फौजी के घर भीषण डकैती

बिहारशरीफ: पुलिस के सुरक्षा के तमाम वायदे को धता बताते हुए अपराधियों ने एक साथ दो घरों में डकैती की घटना को अंजाम दिया है,पहले घर में कुछ विशेष सामान हाथ नहीं लगने के बाद पास के एक आर्मी मैन के घर भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया.घटना दीप नगर थाना क्षेत्र के जिला […]

बिहारशरीफ: पुलिस के सुरक्षा के तमाम वायदे को धता बताते हुए अपराधियों ने एक साथ दो घरों में डकैती की घटना को अंजाम दिया है,पहले घर में कुछ विशेष सामान हाथ नहीं लगने के बाद पास के एक आर्मी मैन के घर भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया.घटना दीप नगर थाना क्षेत्र के जिला परिवहन कार्यालय के पीछे स्थित देवीसराय मुहल्ले में सोमवार की मध्य रात्रि घटी.

वारदात के वक्त घर में फौजी की पत्नी व उनके दो भाई मौजूद थे.चार की संख्या में रहे हथियारबंद अपराधियों ने घर के आगे लकड़ी की सीढ़ी लगा कर छत के रास्ते घर में घुस कर उक्त घटना को अंजाम दिया है.भीषण डकैती की यह वारदात मुहल्ला निवासी व पेशे से फौजी संदीप कुमार के घर में घटी है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि चार की संख्या में रहे हथियारबंद अपराधी लकड़ी की सीढ़ी के सहारे छत के रास्ते घर में घुस कर अंदर सो रहीं फौजी की पत्नी वीणा देवी व उनके दो भाई रंजीत कुमार व ललन कुमार को पिस्तौल के बल पर कवर करते हुए तीनों को बंधक बनाते हुए एक कमरे में कैद कर दिया.बीस से पच्चीस वर्ष की आयु के रहे सभी अपराधी घर में रखे एक-एक बक्से व अटैची को तोड़ कर अंदर रखे आभूषण व नकदी निकालना शुरू कर दिया.इतना ही नहीं फौजी की पत्नी ने जो आभूषण पहन रखे थे,उसे भी पिस्तौल का भय दिखा कर खुलवा लिया. मौके पर घटना का प्रबल विरोध कर रहे फौजी के भाई ललन कुमार को एक लोहे के रड से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

जानकारी देते हुए फौजी के रिश्तेदार रवि कांत वर्मा ने बताया कि सभी अपराधी चेहरे को कपड़े से ढक रखा था.परिजनों ने बताया कि सभी अपराधी बार-बार जान से मारने की धमकी दे रहे थे.करीब दो घंटे से अधिक समय तक सभी अपराधी उक्त घटना को अंजाम देने में जुटे रहे.मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची दीप नगर थाना पुलिस ने घटना की विस्तृत जानकारी पीड़ित परिजनों से ली.इस संबंध में फौजी की पत्नी वीणा देवी के बयान पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ कांड दर्ज कर लिया गया है.थानाध्यक्ष राजनंदन ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.

सिगरेट की कश के साथ दे रहे थे घटना को अंजाम:पुलिस की खौफ को सिगरेट के धुएं के साथ उड़ाते हुए अपराधी मजे से डकैती की घटना को अंजाम देने में जुटे थे.डकैती की घटना को अंजाम देने से पहले चारों अपराधी घर में रखे तीन मोबाइल फोन की बैटरियां निकाल कर फेंक दिये.छत के रास्ते घर में प्रवेश से पूर्व छत में लगे लोहे की रड को कवाड़ कर अपने पास रख लिया.

पहले पी शराब,फिर किया स्नान,तब दिया घटना को अंजाम:अपराधियों ने पहले शराब पी,फिर स्नान किया और तब जाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया है.बीस से पच्चीस वर्ष की आयु के रहे सभी अपराधियों ने कमर के नीचे गमछा लपेट रखा था,जबकि चेहरे को छुपाने के लिए महिलाओं के वस्त्र का सहारा लिया था.चारों अपराधी पानी से पूरी तरह भीगा था.प्रोफेशनल अंदाज में घटना को अंजाम दे रहे सभी अपराधी वारदात के वक्त एक दूसरे से बातचीत नहीं कर रहे थे,इशारे-इशारे में एक दूसरे को निर्देशित किया जा रहा था.

घर के आंतरिक बनावट की थी जानकारी: नेचर ऑफ क्राइम पर प्रकाश डाले तो कही न कही घटना को अंजाम देने वाले सभी अपराधियों को घर के आंतरिक बनावट की पूरी जानकारी थी.यानी सभी जानते थे कि सीढ़ी के रास्ते छत पर जाने से घर में प्रवेश किया जा सकता है.छत से घर के अंदर जाने का रास्ता काफी सुगम है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >