विधवा ने भैंसुर को पीट-पीट कर मार डाला

हिलसा : अवैध संबंध का विरोध करने पर एक विधवा ने अपने भैंसुर की रॉड व लाठी से पीट-पीट कर हत्या कर दी एवं साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से लाश को दूसरे गांव के खंधे में ले जा कर फेंक दिया. इस मामले में मृतक के पुत्र द्वारा स्थानीय थाने में चाची व चचेरे भाई […]

हिलसा : अवैध संबंध का विरोध करने पर एक विधवा ने अपने भैंसुर की रॉड व लाठी से पीट-पीट कर हत्या कर दी एवं साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से लाश को दूसरे गांव के खंधे में ले जा कर फेंक दिया.
इस मामले में मृतक के पुत्र द्वारा स्थानीय थाने में चाची व चचेरे भाई समेत चार लोगों को नामजद आरोपित बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. घटना हिलसा थाना क्षेत्र के मलावां गांव में हुई. हिलसा थाना क्षेत्र के मलावां गांव निवासी उपेंद्र प्रसाद की पत्नी आशा देवी (विधवा) के गांव के ही चंद्रदेव प्रसाद से अवैध संबंध था. उसके भैंसुर इस अवैध संबंध का विरोध करते थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >