नवादा डाकघर में 5.57 करोड़ के हुए घोटाले में आरोपित का सरेंडर

सीबीआइ कर रही है मामले की जांच, एक आरोपित अब भी फरार नवादा : प्रधान डाकघर में हुए करोड़ों के घोटाले के मामले की जांच सीबीआइ को सौंपे जाने के बाद फरार आरोपित डाकघर के खजांची अंबिका चौधरी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया. हालांकि दूसरे आरोपित तत्कालीन डाकपाल कपिलदेव यादव अब भी फरार है. […]

सीबीआइ कर रही है मामले की जांच, एक आरोपित अब भी फरार
नवादा : प्रधान डाकघर में हुए करोड़ों के घोटाले के मामले की जांच सीबीआइ को सौंपे जाने के बाद फरार आरोपित डाकघर के खजांची अंबिका चौधरी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया. हालांकि दूसरे आरोपित तत्कालीन डाकपाल कपिलदेव यादव अब भी फरार है. इस मामले को सीबीआइ के हवाले किये जाने से पूर्व केस के अनुसंधानकर्ता एसआइ वैजनाथ प्रसाद व नगर थाना इंस्पेक्टर संजीव कुमार को पटना बुलाया गया है.
गुरुवार को दोनों पुलिस अधिकारियों ने पटना सीबीआइ दफ्तर में इससे जुड़ी सभी बिंदुओं पर वहां के अधिकारियों को जानकारी दी. इधर, महीनों से फरार चल रहे खजांची अंबिका चौधरी ने पुलिस और मीडिया से बचते हुए नवादा कोर्ट में सरेंडर कर दिया. हालांकि इससे जुड़ी प्राथमिकी पूर्व में ही नगर थाने में दर्ज की गयी थी. इसमें दोनों आरोपितों पर 5.57 करोड़ रुपये गबन का आरोप लगाया गया था. मामला उजागर होने के बाद आरोपितों ने 2.5 करोड़ रुपये जमा भी करा दिये थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >