नवादा : जहरीली गैस से दो सहोदर भाइयों की मौत, …जानें क्या है मामला?

नवादा : जिले के रोह थाना क्षेत्र के महकार गांव में दो सहोदर भाइयों की मौत दम घुटने से शुक्रवार को हो गयी. बताया जाता है कि घटना उससमय हुई, जब चापानल में सिलेंडर लगाने के लिए खोदे गये गड्ढे में वे उतरे थे. जानकारी के मुताबिक, नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के महकार […]

नवादा : जिले के रोह थाना क्षेत्र के महकार गांव में दो सहोदर भाइयों की मौत दम घुटने से शुक्रवार को हो गयी. बताया जाता है कि घटना उससमय हुई, जब चापानल में सिलेंडर लगाने के लिए खोदे गये गड्ढे में वे उतरे थे.

जानकारी के मुताबिक, नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के महकार गांव में दो सहोदर भाइयों की मौत दम घुटने से हो गयी, वहीं, एक युवक बेहोश हो गया. बताया जाता है कि घर के चापानल में सिलेंडर लगाने के लिए 20 फीट गड्ढा खोदा गया था. सिलेंडर लगाने के लिए एक भाई पाइप खोलने के लिए गड्ढे में उतर गया. गड्ढे में उतरने के बाद वह बेहोश हो गया. भाई के बेहोश होने पर उसी गड्ढे में उसका भाई भी बचाने के लिए उतर गया. दोनों भाइयों के बेहोश होने पर गांव के ही एक और व्यक्ति बेहोश हुए दोनों भाइयों को बचाने के लिए गड्ढे में उतर गया और वह भी बेहोश हो गया. बताया जाता है कि हादसे में जहरीली गैस से दोनों सहोदर भाइयों की मौत हो गयी. घटना के बाद घर में मातम छा गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >