नवादा : हिसुआ के विश्व शांति चौक स्थित मंगल मार्केट के पास शुक्रवार को एक तेल पिराई मिल के फीते में फंस कर मिल में काम करनेवाले कर्मी प्रमोद कुमार की जान चली गयी. मिल के फीते में प्रमोद इस तरह फंसा कि उसका शरीर क्षत-विक्षत हो गया. घटना के बाद मिल मालिक मणि साव का पुत्र श्रवण साव वहां से भाग निकला.
प्रमोद कई साल से वहां काम कर रहा था. मृत कर्मी प्रमोद कुमार भूलन बिगहा निवासी विसुनदेव यादव का एकलौता पुत्र था. उसकी मौत की सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गयी. वहीं पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. घटना के बाद लोगों ने पुलिस को शव उठाने नहीं दिया.
