नवादा : हां खेल रहे थे बच्चे, वहां गिरी दीवार, टला हादसा

नवादा : नवादा नगर थाना क्षेत्र के गढ़पर मुहल्ला स्थित दीवार के अचानक गिरने से अफरातफरी मच गयी. किसी को कुछ समझ में ही नहीं आया कि आखिर दीवार गिरा कैसे. मुहल्ला में रहनेवाले सोनू कुमार ने बताया कि पांच-छह बच्चे खेल रहे थे. उसी दौरान एक बच्चा बाउंड्री के ऊपर चढ़ा हुआ था. इसी […]

नवादा : नवादा नगर थाना क्षेत्र के गढ़पर मुहल्ला स्थित दीवार के अचानक गिरने से अफरातफरी मच गयी. किसी को कुछ समझ में ही नहीं आया कि आखिर दीवार गिरा कैसे. मुहल्ला में रहनेवाले सोनू कुमार ने बताया कि पांच-छह बच्चे खेल रहे थे. उसी दौरान एक बच्चा बाउंड्री के ऊपर चढ़ा हुआ था. इसी बीच अचानक दिवार गिर गयी. इसके कारण दीवार पर चढ़े बच्चे को हल्की चोट भी आयी.

सोनू ने बताया की भोला सिंह के पुत्र अनीश कुमार और बब्बन सिंह के पुत्र गोलू कुमार को चोट आयी है. उन्होंने कहा कि इस बाउंड्री को लगभग 10 साल से मुहल्ला में बना कर छोड़ दिया गया था. जमीन का मालिक व्यवसायी नेपाली सिंह हैं. दीवार के काफी पुराना हो जाने के कारण यह घटना घटी है.
जबकि, इस दीवार के पास पूरे मुहल्ले के बच्चे खेलते रहते हैं. संयोग ठीक था,नहीं तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था. घटना के संबंध में बताया जाता है कि 10 सेकंड पहले तीन बच्चे उस दीवार के पास से गुजरे थे. इनकी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. अगर इन्हें कुछ हो जाता तो मुहल्ले में कोहराम मच जाता.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >