नकद व मोबाइल की चोरी

वारिसलीगंज : शहर के उत्तर बाजार स्थित गुमटी को तोड़ कर नकदी व अन्य सामान चोरों ने चुरा लिया. जानकारी के अनुसार, उक्त मोहल्ला निवासी शंकर चौधरी के पुत्र धर्मेंद्र चौधरी गुमटी में अंडा का दुकान चलाता है. गुरुवार की अहले सुबह तकरीबन चार बजे तीन-चार की संख्या में रहे चोर ने गुमटी तोड़ कर […]

वारिसलीगंज : शहर के उत्तर बाजार स्थित गुमटी को तोड़ कर नकदी व अन्य सामान चोरों ने चुरा लिया. जानकारी के अनुसार, उक्त मोहल्ला निवासी शंकर चौधरी के पुत्र धर्मेंद्र चौधरी गुमटी में अंडा का दुकान चलाता है. गुरुवार की अहले सुबह तकरीबन चार बजे तीन-चार की संख्या में रहे चोर ने गुमटी तोड़ कर चोरी कर रहा था. इस बीच शंकर चौधरी ने गुमटी के निकट झाड़ू देने पहुंचा.शंकर को देखते ही चोर भागने लगा.परन्तु उसमें से एक चोर का मोवाइल भागने के दौरान गिर गया.

जिसे शंकर ने उठा लिया और पुलिस को सूचना दे दी. बताया गया कि चोर ने गुमटी में रखा छह हजार नकद व एक मोबाइल के अलावा अन्य सामान चुरा ले गया. इधर मोबाइल के आधार पर एक चोर की पहचान कर ली गयी है. इस मामले में थाने को आवेदन दे दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >