कृष मुकेश ने बढ़ाया डीपीएस का मान

नवादा नगर : दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में सफलता हासिल किये हैं. स्कूल के कृष मुकेश ने 96.8 प्रतिशत अंक लाकर जिला व संस्थान का मान बढ़ाया है. स्कूल के निदेशक शशिभूषण प्रसाद ने सफलता की खुशियां मनाते हुए कहा कि सीबीएसई के नये पैटर्न […]

नवादा नगर : दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में सफलता हासिल किये हैं. स्कूल के कृष मुकेश ने 96.8 प्रतिशत अंक लाकर जिला व संस्थान का मान बढ़ाया है. स्कूल के निदेशक शशिभूषण प्रसाद ने सफलता की खुशियां मनाते हुए कहा कि सीबीएसई के नये पैटर्न के अनुसार आये रिजल्ट में स्कूल के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किये हैं. विद्यार्थियों की सफलता पर पुरा स्कूल प्रशासन झुमता दिखा. डीपीएस के 22 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये हैं.

स्कूल के कृष मुकेश के शानादार 96.8 प्रतिशत अंक के अलावे अन्य विद्यार्थियों को शानदार रिजल्ट रहा. 80 से 90 प्रतिशत तक अंक 41 विद्यार्थियों ने, 70 से 80 प्रतिशत तक 23 विद्यार्थियों ने तथा 60 से 70 प्रतिशत तक अंक 27 विद्यार्थियों ने हासिल किया. स्कूल के विद्यार्थियों की इस सफलता पर निदेशक ने सभी को बधाई व शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किये. प्राचार्या नुपुर ठाकुर ने भी सभी को बधाई व शुभकामना दिये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >