इंस्टाग्राम पर लड़के को हुआ प्यार, लड़की ने मिलने के बहाने करवाया अपहरण

Nalanda: नालंदा में सोशल मीडिया के जरिए प्यार के जाल में फंसाकर अपहरण की सनसनीखेज घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया. शेखपुरा जिले के पांची गांव के 22 वर्षीय विक्रम कुमार को इंस्टाग्राम पर नालंदा जिले की रहने वाली युवती से प्यार हो गया. जिसके बाद उसका अपहरण कर 6 लाख की फिरौती मांगी गई. पुलिस ने युवक को बरामद करने के साथ ही अपहरण में शामिल लड़की को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

Nalanda: नालंदा जिले के एक गांव की रहने वाली युवती ने शेखपुरा जिले के पांची गांव निवासी 22 वर्षीय विक्रम कुमार से इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क किया. जिसके बाद धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ने लगी और विश्वास होने के बाद लड़की ने युवक को मिलने के लिए बुलाया और जैसे ही रमेश 28 अप्रैल की रात चोरसुआ मोड़ पर उससे मिलने पहुंचा उसका अपहरण कर लिया गया. युवक को अगवा करने के तुरंत बाद बदमाशों ने रमेश के पिता सागर रविदास को फोन कर 6 लाख रुपये की फिरौती मांगी , जिससे परिवार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

लोकेशन ट्रैक कर पुलिस ने बढ़ाया दबाव

घटना की सूचना मिलते ही राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई. पुलिस ने जब आरोपियों के मोबाइल लोकेशन को ट्रेस किया तो वह पंचाने नदी के आसपास मिला. लेकिन पुलिस ने जब छापेमारी की तबतक आरोपी वहां से भाग निकले, लेकिन पुलिस की लगातार छापेमारी और तकनीकी निगरानी से उनका दायरा सिमटता गया.

पुलिस की सख्ती और बढ़ते दबाव को देखते हुए अपराधियों ने विक्रम कुमार को पावापुरी फ्लाईओवर के पास छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को सही सलामत बरामद कर लिया.

अपहरण की घटना में लड़की के साथ उसका बॉयफ्रेंड भी शामिल

पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपने बॉयफ्रेंड और अन्य साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली. पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही पूरे गिरोह को पकड़ने का दावा किया जा रहा है. यह घटना एक बार फिर यह बताती है कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से जुड़ाव कभी-कभी खतरनाक साबित हो सकता है, ऐसे में सतर्क रहना बेहद जरूरी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Suryakant Kumar

Published by: kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >