साइकिल-बाइक की टक्कर में तीन जख्मी

सरमेरा (नालंदा) : साइकिल व बाइक की टक्कर में तीन युवक जख्मी हो गये. ग्रामीणों के सहयोग से सभी जख्मियों को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. घटना सरमेरा मोकामा एनएच 82 पर बेलदरिया गांव के निकट हुई. बताया जाता है कि पटना जिले के घोसबरी थाना अंतर्गत बलवा गांव निवासी दीपक कुमार व सुरेंद्र […]
सरमेरा (नालंदा) : साइकिल व बाइक की टक्कर में तीन युवक जख्मी हो गये. ग्रामीणों के सहयोग से सभी जख्मियों को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. घटना सरमेरा मोकामा एनएच 82 पर बेलदरिया गांव के निकट हुई. बताया जाता है कि पटना जिले के घोसबरी थाना अंतर्गत बलवा गांव निवासी दीपक कुमार व सुरेंद्र महतो बाइक से सरमेरा बाजार से अपने गांव लौट रहे थे. तभी विपरीत दिशा से सरमेरा के बेलदरिया गांव निवासी रवि शंकर चौहान सरमेरा बाजार जा रहा था. इसी दौरान यह घटना घटी. जख्मी सुरेंद्र महतो को बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




