स्वच्छताग्रहियों की बैठक में अधिकारियों का हुआ चुनाव

चंडी (नालंदा) : स्वच्छ भारत मिशन तथा लोहिया स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए चयनित स्वछताग्रहियों की बैठक जिला स्वच्छताग्रही संघ के बैनर तले चंडी भगवानपुर रोड स्थित वीरेंद्र एजुकेशन एंड सोशल ट्रस्ट में हुई. इसमें नगरनौसा, थरथरी एवं चंडी प्रखंडों के स्वछताग्रही मौजूद थे. इसमें स्वछताग्रहियों ने कहा कि सभी के लिए नियम […]
चंडी (नालंदा) : स्वच्छ भारत मिशन तथा लोहिया स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए चयनित स्वछताग्रहियों की बैठक जिला स्वच्छताग्रही संघ के बैनर तले चंडी भगवानपुर रोड स्थित वीरेंद्र एजुकेशन एंड सोशल ट्रस्ट में हुई. इसमें नगरनौसा, थरथरी एवं चंडी प्रखंडों के स्वछताग्रही मौजूद थे. इसमें स्वछताग्रहियों ने कहा कि सभी के लिए नियम व शर्तें एक होना चाहिए. सभी ने एक समान मानदेय देने की मांग की है. बैठक में दीपक विश्वकर्मा को चंडी प्रखंड का अध्यक्ष, अभिमन्यु व पवन कुमार को उपाध्यक्ष, योगेंद्र कुमार को सचिव व संजू कुमारी, पूनम कुमारी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है. साथ ही थरथरी प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष रामाश्रय कुमार, सचिव विनोद कुमार, नगरनौसा प्रखंड के अध्यक्ष राजनीतिक शर्मा, उपाध्यक्ष अभिनाश कुमार, कोषाध्यक्ष सचिव पवन कुमार काे चुना गया है. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




