वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा ब्रह्मकुंड परिसर

Updated at : 17 May 2018 9:14 AM (IST)
विज्ञापन
वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा ब्रह्मकुंड परिसर

बिहारशरीफ/राजगीर : मलमास मेला के उद्घाटन के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में साधु-संतों व पंडा कमेटी के सदस्यों ने ब्रह्मकुंड परिसर में विधि-विधान से ब्रह्मकुंड की पूजा की गयी. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच करीब 45 मिनट तक पूजा हुई. पूजा के बाद आरती की गयी. इसके बाद विधि-विधान के साथ मलमास मेले का […]

विज्ञापन
बिहारशरीफ/राजगीर : मलमास मेला के उद्घाटन के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में साधु-संतों व पंडा कमेटी के सदस्यों ने ब्रह्मकुंड परिसर में विधि-विधान से ब्रह्मकुंड की पूजा की गयी. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच करीब 45 मिनट तक पूजा हुई.
पूजा के बाद आरती की गयी. इसके बाद विधि-विधान के साथ मलमास मेले का ध्वजारोहण किया गया. राजगृह तपोवन तीर्थ रक्षार्थ पंडा समिति द्वारा मुख्यमंत्री के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया. पंडा समिति द्वारा मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. फलाहारी बाबा ने बाबा ने ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री शैलेश कुमार को स्मृति चिन्ह भेंट किया.
साथ ही ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार, अस्थावां के विधायक डाॅ जितेंद्र कुमार को प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया. फलाहारी बाबा एवं मथुरा के पुरोहित नागर जी ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र प्रदान किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन