आस्था का प्रतीक है मलमास मेला : राजीव
Updated at : 15 May 2018 6:00 AM (IST)
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने कुंड क्षेत्र में चलाया सफाई अभियान राजगीर (नालंदा) : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राजगीर के ब्रह्मकुंड क्षेत्र में झाड़ू लगाकर सफाई की. इसमें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक राजीव रंजन, जिलाध्यक्ष राम सागर सिंह, जिला मंत्री प्रमिला देवी, साबो देवी, श्याम किशोर सिंह, उमेश रजक व […]
विज्ञापन
भाजपा नेताओं ने कुंड क्षेत्र में चलाया सफाई अभियान
राजगीर (नालंदा) : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राजगीर के ब्रह्मकुंड क्षेत्र में झाड़ू लगाकर सफाई की. इसमें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक राजीव रंजन, जिलाध्यक्ष राम सागर सिंह, जिला मंत्री प्रमिला देवी, साबो देवी, श्याम किशोर सिंह, उमेश रजक व अन्य ने हिस्सा लिया. इस मौके पर राजीव रंजन ने कहा कि मलमास मेला आस्था का प्रतीक है. मेले में 33 करोड़ देवी- देवता यहां आते हैं और एक महीने तक कल्पवास करते हैं. मलमास मेले को अधिक मास या 13वें मास के रूप में भी माना जाता है. इसे पुरुषोत्तम मास के नाम से भी लोग जानते हैं. मेले में देश-विदेश से तीर्थयात्री आते हैं.
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इसे राजकीय मेले का दर्जा दिया है. हालांकि, इसे राष्ट्रीय मेले का दर्जा मिलना चाहिए. इस मौके पर राजेश्वर सिंह, डॉ अजय कुमार, उपेंद्र राजवंशी, बंटी उपाध्याय, अखिलेश राजवंशी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




