दालान में सोये वृद्ध की हत्या अस्थावां थाने के लखनू बिगहा गांव में हुई घटना

अस्थावां (नालंदा) : अस्थावां थाना क्षेत्र के लखनू बिगहा गांव में गुरुवार की देर रात वृद्ध की हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान शिव बालक रविदास के रूप में की गयी है. परिजनों ने बताया कि खाना खा कर वह दालान में सोने चले गये. इसी बीच गुरुवार की देर रात किसी ने हत्या […]
अस्थावां (नालंदा) : अस्थावां थाना क्षेत्र के लखनू बिगहा गांव में गुरुवार की देर रात वृद्ध की हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान शिव बालक रविदास के रूप में की गयी है. परिजनों ने बताया कि खाना खा कर वह दालान में सोने चले गये. इसी बीच गुरुवार की देर रात किसी ने हत्या कर दी. परिजनों ने बताया कि खंती से मार कर उसकी हत्या की गयी है. घटना की सूचना पाकर दलबल के साथ अस्थावां थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इधर, बुजुर्ग की हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




