बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन फूंकने के मामले में 19 नामजद समेत 1000 से ज्यादा अज्ञात पर प्राथमिकी

नालंदा : रेलवे में बहाली और नौकरी की मांग को लेकर छात्रों द्वारा उपद्रव मचाने, आगजनी करने और रेलवे को नुकसान पहुंचाने के मामले में प्रशासन ने शनिवार को 19 नामजद समेत 1000 से अधिक अज्ञात पर मामला दर्ज किया है. मालूम हो कि रेलवे में बहाली और नौकरी की मांग को लेकर छात्रों ने […]

नालंदा : रेलवे में बहाली और नौकरी की मांग को लेकर छात्रों द्वारा उपद्रव मचाने, आगजनी करने और रेलवे को नुकसान पहुंचाने के मामले में प्रशासन ने शनिवार को 19 नामजद समेत 1000 से अधिक अज्ञात पर मामला दर्ज किया है.

मालूम हो कि रेलवे में बहाली और नौकरी की मांग को लेकर छात्रों ने शुक्रवार को जमकर उपद्रव मचाया. सैकड़ों छात्रों ने आगजनी कर रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया था. सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस पर छात्रों ने रोड़ेबाजी भी की, उसके बाद पुलिस की ओर से हवाई फायरिंग की थी. छात्रों द्वारा श्रमजीवी एक्सप्रेस को बिहारशरीफ स्टेशन पर रोक दिया था. साथ ही मामले को कवर करने गये मीडियाकर्मियों के साथ भी बदसलूकी भी की गयी. हंगामे से रूट की कई ट्रेनें प्रभावित हुई थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >