कटरा में अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत

कटरा़ थाना क्षेत्र के बकुची विद्युत सब स्टेशन के निकट सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी़ बकुची निवासी शंभु कुमार ने बताया कि घटना के समय युवक बाइक से मुजफ्फरपुर जा रहा था.

कटरा़ थाना क्षेत्र के बकुची विद्युत सब स्टेशन के निकट सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी़ बकुची निवासी शंभु कुमार ने बताया कि घटना के समय युवक बाइक से मुजफ्फरपुर जा रहा था. उसके बाद सड़क किनारे गिरा मिला. आशंका है कि अज्ञात वाहन से ठोकर लग गयी होगी. लोगों ने पुलिस को सूचना दी. थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर घायल सिघबारी निवासी लगभग 25 वर्षीय विजय साह को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां से उपचार के बाद एसकेएमसीएच भेज दिया. एसकेएमसीएच ले जाने के क्रम में युवक की मौत हो गयी. इसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >