कट्टा, गोली, टैब व लूट की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

कट्टा, गोली, टैब व लूट की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

अंडौल में वाहन जांच के दौरान राजेपुर पुलिस ने की कार्रवाई प्रतिनिधि, साहेबगंज राजेपुर पुलिस ने मंगलवार को अंडौल में वाहन जांच के दौरान नवानगर के मकड़ीटोला निवासी कृष्णा कुमार को एक देसी कट्टा, एक गोली, लूट की बाइक व एक टैब के साथ गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान उसके तीन साथी भागने में सफल रहे. थानाध्यक्ष राधेश्याम ने बताया कि उसने साहेबगंज व बरुराज थाना क्षेत्र में बाइक चोरी व छिनतई की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >