आपसी विवाद में चाकू गोद युवक की हत्या

आपसी विवाद में चाकू गोद युवक की हत्या

:: सरैया के सिउरी गोपीनाथपुर गांव की घटना :: आरोपी के पिता को पुलिस ने लिया हिरासत में प्रतिनिधि, सरैया थाना क्षेत्र में सिउरी गोपीनाथपुर गांव में आपसी विवाद में एक युवक ने दूसरे युवक को पेट में चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. विलंब से जख्मी को अस्पताल में भर्ती कराने से डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान सिउरी गोपीनाथपुर गांव निवासी विजय सहनी का पुत्र विकास सहनी (24) के रूप में हुई है. आरोपी की पहचान गांव के ही कैलाश सहनी के पुत्र पंकज सहनी के रूप में हुई है. घटनाक्रम के बारे में परिजनों ने बताया कि मृतक विकास हरियाणा के हिसार में रहकर मछली काटता है. आरोपी पंकज महाराष्ट्र के पुणे में गृह निर्माण में मजदूरी करता है. दोनों बुधवार की रात ही अलग अलग घर पहुंचे थे. पूर्व से मित्रता होने के कारण गुरुवार की सुबह लगभग नौ बजे गांव स्थित एक ताड़ी दुकान पर कच्ची शराब लेने पहुंचे. दोनों में विवाद होने पर जमकर गाली गलौज हुई. उसके बाद दोनों घर आ गए. उसके कुछ देर बाद आरोपी पंकज अपने छोटे भाई के साथ बाइक से विकास के घर के पास पहुंचकर छोटे भाई को वापस भेज दिया. उसके बाद पंकज विकास को घर से बुलाकर घर से सटे नहर पर ले गया और उसके पेट में ताबड़तोड़ चाकू से वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. परिजन जख्मी विकास को सीएचसी सरैया ले गये. चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. घटना की सूचना पर थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु आइपीएस गरिमा, पारू अंचल इंस्पेक्टर मुकेश शर्मा, जैतपुर थाना प्रभारी कुंदन कुमार सिंह, पारू थाना प्रभारी मोनू कुमार, अपर थाना प्रभारी राजपत कुमार, एसआइ सत्येंद्र पांडेय सहित अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल पहुंच छानबीन की. एफएल की टीम ने भी घटनास्थल पहुंच नमूने एकत्र किए. एसआइ सत्येंद्र पांडेय ने घर से दूर एक बगीचा में छुपे आरोपी के पिता कैलाश सहनी को हिरासत में लिया. थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस गरिमा ने बताया कि घटनास्थल पर छानबीन की गई है. विवाद में चाकू लगने से विकास सहनी की मौत हुई है. शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी. आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है. ढाई घंटे छटपटाता रहा मृतक विकास प्रत्यक्षदर्शी मृतक की चाची किसुनी देवी ने बताया कि घटना लगभग 10.15 के आसपास की है. आरोपी पंकज मृतक विकास को घर से बुलाकर घर से सटे नहर पर ले गया और गाली गलौज करते हुए पेट में दो बार चाकू से वार कर जख्मी कर दिया. परिजनों को देरी से सूचना मिलने के कारण विकास को अस्पताल पहुंचाने में देरी हुई. करीब ढाई घंटे बाद परिजन मौके पर पहुंचे. अस्पताल में डॉक्टरों ने जख्मी को मृत घोषित कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >