महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत

सकरा थाना क्षेत्र के लौतन गांव निवासी संजीव कुमार की पत्नी प्रियंका कुमारी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी़ सूचना पर सकरा अंचल के एसडीपीओ मनोज कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की़

मुरौल़ सकरा थाना क्षेत्र के लौतन गांव निवासी संजीव कुमार की पत्नी प्रियंका कुमारी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी़ सूचना पर सकरा अंचल के एसडीपीओ मनोज कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की़ लौतन गांव निवासी संजीव कुमार जाले कृषि विज्ञान केन्द्र में कार्यरत है़ उनकी शादी तीन वर्ष पहले पारू थाना क्षेत्र निवासी प्रियंका कुमारी के साथ हुई थी़ स्थानीय लोगों के अनुसार, रात्रि में प्रियंका की मौत हो गयी़ वहीं कुछ लोगों ने बताया कि जहरीला पद्दार्थ खा लेने से उसकी मौत हुई है, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया़ एसडीपीओ-2 ने बताया कि सभी बिन्दुओं पर पुलिस जांच कर कार्रवाई में जुट गयी है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >