मुजफ्फरपुर. रामपुरहारी थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां छुट्टी नहीं मिलने से परेशान एक महिला सिपाही अचानक बीमार हो गई और उसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराना पड़ा. जानकारी के मुताबिक, महिला सिपाही का नाम रिंकू कुमारी है और वह रामपुरहरी थाना में कार्यरत हैं. बताया गया कि रिंकू कुमारी पिछले कई दिनों से अपनी निजी समस्या के कारण छुट्टी की मांग कर रही थी, लेकिन उनकी छुट्टी मंजूर नहीं की गई. लगातार ड्यूटी के दबाव और मानसिक तनाव के कारण अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. हालत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत एसकेएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
