साड़ी चोरी के आरोप में गिरफ्तार महिला गयी जेल

साड़ी चोरी के आरोप में गिरफ्तार महिला गयी जेल

मुजफ्फरपुर.

साड़ी चोरी के आरोप में गिरफ्तार महिला ममता देवी से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे संबंधित न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है. इससे पूर्व उसे मिठनपुरा थाने की पुलिस ने पीएंडटी रोड स्थित एक मॉल से गिरफ्तार किया था. उसके पास से चोरी की एक साड़ी भी बरामद की गयी. वह डॉक्टर की पत्नी बतायी जा रही है. बताया जाता है कि उक्त मॉल से बीते 31 जनवरी की दोपहर करीब दो बजे के बाद एक महंगी सारी चोरी कर ली गयी थी. सीसीटीवी फुटेज जांच में काउंटर पर से एक महिला सारी उठाते दिखी थी. मामले को लेकर मॉल के व्यस्थापक दया शंकर ने मिठनपुरा थाने में एफआइआर दर्ज कराई थी. थानेदार राम इकबाल प्रसाद ने बताया कि एफआईआर के साथ ही इसका सीसीटीवी फुटेज भी दिया गया था, जिसके आधार पर उसकी पहचान की गयी. शनिवार को फिर से वह महिला उस मॉल में पहुंची थी. इस दौरान कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज से चेहरे का मिलान कर उसे पकड़ा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >