मुजफ्फरपुर. ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के झिटकहियां मोहल्ले की रहने वाली एक महिला को उसके पति ने बेरहमी से पिटाई कर दी है. उसके शरीर पर कई जगह गहरे जख्म के दाग है. महिला ने अपने पति व ससुराल वाले के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दर्ज करायी है. इसमें बताया है कि उसकी शादी आठ वर्ष पूर्व हुई थी. उसका पति दूसरे पर केस दर्ज कराने का दबाव दे रहा था. उसके इनकार करने पर मारपीट की गयी. गला दबाकर हत्या की कोशिश की गयी तो बच्चों ने जान बचायी. डायल 112 के पहुंचने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया. उसका पति काफी लोन ले रखा है. उसको चुका नहीं पाने के कारण उससे गलत काम करवाना चाह रहा है. एक दोस्त को बुलाकर घर ले आया, उसके सामने अश्लील डांस करने लगा. उसके कपड़े फाड़ दिए. आरोपी उसका वीडियो बनाकर रखे हुए है. उसको वायरल करने की धमकी देता रहता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
