पीजी गणित विभाग में एमसीए के 40 की जगह 60 सीटों पर होगा नामांकन
कुलपति की अध्यक्षता में आइएमसी की हुई बैठक, लिये गये कई निर्णयउपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर
बीआरएबीयू के वोकेशनल कोर्स की फी में बढ़ोतरी की जायेगी. नये सत्र में नामांकन लेने वाले छात्र-छात्राओं पर इसका सीधा असर पड़ेगा. इसके साथ ही सत्र 2025-26 से वोकेशनल कोर्स में होने वाले नामांकन के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा होगी. इससे पहले विवि स्तर से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अपनायी जायेगी. विवि ही वोकेशनल कोर्स में नामांकन के लिए विद्यार्थियों का आवंटन करेगा. कुलपति प्रो डीसी राय की अध्यक्षता में आयोजित आइएमसी (इंप्लीमेंटेशन एंड मानिटरिंग कमेटी) की बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गयी.
दूसरी ओर पीजी गणित विभाग में संचालित होने वाले एमसीए कोर्स में 40 की जगह 60 सीटों पर नामांकन होगा. बीबीए, बीसीए व एमसीए कोर्स के फीस में अधिक बढ़ोतरी की गयी है. कम डिमांड वाले कोर्स में एक हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है. एलएन काॅलेज भगवानपुर में संचालित बीसीए कोर्स में सीटों की संख्या 50 से 100 किए जाने पर सहमति बनी है. बैठक में प्राक्टर प्रो बीएस राय, सीसीडीसी डाॅ मधु सिंह, एमडीडीएम काॅलेज की प्राचार्य डाॅ कनुप्रिया, बाॅटनी विभागाध्यक्ष डाॅ रंजना, गणित विभागाध्यक्ष डाॅ संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक डाॅ सुबालाल पासवान, सीनेट सदस्य डाॅ संजय सुमन सहित अन्य मौजूद थे.नये कोर्स शुरू करने से पहले संरचना जांचेंगे
बैठक में कालेजों में सर्टिफिकेट कोर्स के संचालन पर सहमति प्रदान की गयी है. इसमें छह महीने से एक वर्ष तक के कोर्स शामिल हैं. डिप्लोमा स्तरीय बीलिस कोर्स के रूप में सर्टिफिकेट कोर्स के संचालन पर सहमति बनी है. दूसरी ओर तीन वर्षीय नए वोकेशनल कोर्स के संचालन के लिए काॅलेजों की आधारभूत संरचनाओं की जांच होगी. विवि के स्तर से कमेटी का गठन कर इसकी जांच करायी जायेगी. जांच समिति की अनुशंसा के आधार पर ही नये कोर्स के संचालन की अनुमति मिलेगी. जिन काॅलेजों की आधारभूत संरचना बेहतर है, वहां नया कोर्स का संचालन होगा. वोकेशनल कोर्स के लिए नन टीचिंग स्टाफ की सेवाएं एजेंसी से ली जायेगी. कोर्स के नन टीचिंग स्टाफ के रेमुनरेशन में एक हजार की वृद्धि की गयी है.इन काॅलेजों में नए कोर्स शुरू होंगे
पीजी बाॅटनी विभाग में शार्ट टर्म स्किल एन्हंसमेंट कोर्स इन कंप्यूटर एंड इंफार्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलाजी, सर्टिफिकेट कोर्स इन मशरूम कल्टीवेशन एंड स्पान प्रोडक्शन, आरबीबीएम कालेज में सर्टिफिकिट कोर्स इन क्लीनिकल साइकोलाॅजी, ब्युटीशियन केयर, मधुबनी पेंटिंग, मशरूम कल्चर, सर्टिफिकेट कोर्स इन गीता, एमडीडीएम कालेज में बीएमसी, बीलिस और योगा कोर्स, आरसी कालेज सकरा में बीलिस, बीएमसी, सीसीए, सीएलसी और ब्यूटीशियन व मधुबनी पेंटिंग, नीतीश्वर काॅलेज में बीलिस, योगा, सर्टिफिकेट कोर्स इन फैशन टेक्नोलाॅजी व मधुबनी पेंटिंग, आरएन कालेज हाजीपुर में 11 नए कोर्स शुरू करने का प्रस्ताव, सीएन कालेज साहेबगंज में बी वोक कोर्स इन डेयरी टेक्नोलाॅजी एंड फूड टेक्नोलाॅजी,आरएसएस महिला कालेज सीतामढ़ी में बीलिस, फैशनल डिजाइनिंग व सीएनडी कोर्स, एसआरपीएस कालेज जैतपुर में बीबीए और बीसीए, एसएलके सीतामढ़ी कोर्स में बीबीए, बीसीए, राजकीय डिग्री कालेज पकड़ीदयाल में बीबीए और बीसीए, जीवछ कालेज मोतीपुर में सीएलसी व सीसीए कोर्स शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
