विवि में कर्मियों के सामूहिक हड़ताल से कामकाज ठप

विवि में कर्मियों के सामूहिक हड़ताल से कामकाज ठप

मुजफ्फरपुर. बीआरएबीयू में आक्रोशित कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सामूहिक रूप से अवकाश पर रहते हुए विरोध जताया. विवि में कर्मचारियों की हड़ताल के चलते विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे छात्र-छात्राओं को निराश लौटना पड़ा. बीआरएबीयू कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की. कहा कि कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहेगा. बताया कि संघ की ओर से विवि प्रशासन को पहले ही इससे अवगत कराया जा चुका है. वहीं दूसरी ओर कॉलेज कर्मचारी संघ भी विवि कर्मचारियों के समर्थन में उतर आया है. ऐसे में कॉलेजों में भी कामकाज ठप हो सकता है. पहले चरण में गुरुवार तक कार्य बहिष्कार की योजना है. इसके बाद व्यापक आंदोलन होगा. बता दें कि कर्मचारी विवि प्रशासन के खिलाफ कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने, लंबित मांगों को अनसुना करने का आरोप लगा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >