शराब की तस्करी में दो महिलाएं गिरफ्तार

शराब की तस्करी में दो महिलाएं गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर. जंक्शन के प्लेटफार्म एक से दो महिलायें शराब की तस्करी में गिरफ्तार की गयीं. उन्हें जीआरपी ने पकड़ा है. दोनों के पास से 73 लीटर शराब बरामद की गयी है. उनकी पहचान समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी की रंजू देवी व बनिया देवी के रूप में हुई. दोनों महिलायें तस्कर अवध असम एक्सप्रेस से आयी थीं. मुजफ्फरपुर जंक्शन पर उतर कर बस पकड़कर समस्तीपुर जाने वाली थीं. वही जंक्शन पर लावारिस अवस्था में एक बैग भी मिला. जिसमें अलग-अलग ब्रांड के 32 लीटर शराब मिली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >