बरूराज पुलिस ने मुरारपुर चौक के समीप की कार्रवाई प्रतिनिधि, मोतीपुर बरूराज थाने की पुलिस ने गुरुवार की देर रात गश्ती के दौरान मुरारपुर चौक के समीप चोरी की एक बाइक के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने अपना परिचय देते हुए बताया कि बरूराज थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के राजन कुमार और दूसरा मुरारपुर गांव का मो इम्तियाज है. पूछताछ में दोनों ने बाइक चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. दोनों ने कहा है कि उसके साथ उसके आधा दर्जन साथी ऐसी घटनाओं को अंजाम देने में उसका साथ देते हैं. जिसके पास मास्टर चाबी है. वह घर या कहीं खड़ी बाइक का और बाइक सवार की रेकी करते हैं और पलक झपकते ही मास्टर चाबी से बाइक स्टार्ट कर गायब कर देते हैं. बाइक चोरी की कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
