गरहा से हथियार लहराते निकला बाइक सवार तीन अपराधी, चौक- चौराहे पर की गयी नाकेबंदी

गरहा से हथियार लहराते निकला बाइक सवार तीन अपराधी, चौक- चौराहे पर की गयी नाकेबंदी

: वायरलेस पर सिटी एसपी ने सभी थानेदारों को कराया अलर्ट

संववाददाता, मुजफ्फरपुर

गरहा से हथियार लहराते हुए बाइक सवार तीन अपराधी के निकलने की सूचना पर सोमवार को अहियापुर थाना क्षेत्र सघन वाहन चेकिंग लगायी गयी. सिटी एसपी विश्वजीत दयाल ने वायरलेस पर अहियापुर के सभी गश्ती दल को एक्टिव कराया. सूचना थी कि ब्लू रंग के अपाचे बाइक जो बिना नंबर प्लेट की है, उसपर तीन अपराधी सवार है. वह हथियार लहराते हुए अहियापुर की ओर निकला है. इसके बाद बखरी चौक, झपहा ओवरब्रिज, मेडिकल ओवरब्रिज समेत पांच जगहों पर थानेदार रोहन कुमार ने चेकिंग लगाया. लेकिन, अपराधी पकड़ में नहीं आ पाया. पुलिस की गश्ती को देखकर अपराधी ग्रामीण सड़क होकर निकल गया है.

वायरलेस पर सोमवार की दोपहर अचानक सूचना फ्लैश किया गया कि गरहा से बाइक सवार तीन अपराधी तेजी से निकला है. ब्लू रंग की अपाचे बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगा हुआ है. अपराधी हथियार भी लहरा रहे हैं. अहियापुर थाने की तीनों गश्ती दल को एक्टिव कराया गया. इसके साथ- साथ शहर के सभी थानेदार को भी अलर्ट मोड में रहकर वाहन चेकिंग करने को कहा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >