विवि और कॉलेज की फी में अंतर काफी, छात्र कैसे दे पायेंगे

विवि और कॉलेज की फी में अंतर काफी, छात्र कैसे दे पायेंगे

-एआइएसफ के प्रतिनिधिमंडल ने की शिकायत-छात्र कल्याण अध्यक्ष से मिले, कहा-उपाय करें

मुजफ्फरपुरण.

बीआरएबीयू में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआइएएसफ) का प्रतिनिधिमंडल छात्र कल्याण अध्यक्ष से मिला. ज्ञापन सौंपकर कहा कि फी में अंतर काफी है. इसे छात्र कैसे दे पायेंगे.यूजी व पीजी पाठ्यक्रमों में समान फीस संरचना लागू करने की भी मांग की. एआइएसफ विश्वविद्यालय संयोजक अभिषेक कुशवाहा ने कहा कि पीजी विभागों व विभिन्न महाविद्यालयों में फीस संरचना में बड़ा अंतर है. इससे छात्रों को आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है. संगठन के जिला सचिव कंचन विद्रोही ने आरोप लगाया कि आरडीएस कॉलेज व एलएस कॉलेज में छात्रों से अनुचित शुल्क वसूला जा रहा है. एआइएसफ के जिला अध्यक्ष महिपाल ओझा ने कहा कि स्नातक स्तर (यूजी) पर भी विभिन्न कॉलेजों की फीस में भारी असमानता है. इससे छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मामले में छात्र कल्याण अध्यक्ष आलोक प्रताप सिंह ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. कहा कि वह इस मुद्दे को विवि प्रशासन के समक्ष रखेंगे और समाधान का प्रयास करेंगे. इस बारे में एआइएसफ की ओर से कहा गया कि यदि जल्द ही फीस संरचना में समानता नहीं लायी गयी, तो संगठन आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >