आक्रोशित विस्थापितों ने बागमती बांध पर की नारेबाजी औराई. बागमती पुनर्वास संघर्ष मोर्चा के बैनर तले प्रखंड की मथुरापुर बुजुर्ग पंचायत में बागमती नदी के बाएं बांध के निर्माण के लिए अधिग्रहित जमीन के 20 प्रतिशत बकाया का भुगतान व गांव के विस्थापितों के मकान मय सहन का भुगतान लंबित रखने के लिए समस्याओं से आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार को बागमती बांध पर नारेबाजी की़ साथ ही अपनी मांगों को लेकर आक्रोश व्यक्त किया. आक्रोशित लोगों का नेतृत्व कर रहे माले के प्रखंड संयोजक मनोज कुमार यादव ने कहा कि 15 वर्ष बीत जाने के बावजूद मथुरापुर बुजुर्ग चादर नंबर एक के विस्थापितों के मकान मय सहन का भुगतान शुरू नहीं हुआ है, जबकि इसके पूर्व के गांव और बाद वाले गांव के लोगों का भुगतान हो गया है़ उन्होंने कहा कि मुआवजा, पुनर्वास और जीविका के संघर्ष की लड़ाई को तेज किया जायेगा. विस्थापितों के बीच से लोग पटना में महाजुटान में भी शामिल होंगे. कार्यक्रम में रणवीर कुमार, राजेश राय, रेणु कुमारी, शत्रुघ्न पासवान, कपिल शर्मा, वीणा देवी समेत दर्जनों लोग शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
