यात्री शेड में मिला महिला का अर्धनग्न स्थिति में शव

यात्री शेड में मिला महिला का अर्धनग्न स्थिति में शव

संवाददाता मुजफ्फरपुर

नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड मंगलवार देर शाम मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जहा यात्री शेड में सुबह से ही एक महिला का अर्धनग्न स्थिति में शव पड़ा था. लेकिन उससे कोई देखने वाला नहीं था. रास्ते से गुजर रही एक संगठन की महिला की नजर उस पर पड़ी तो पास जाकर देखा. महिला मरी हुई थी उसके शव पर चींटी लगे हुए थे. महिला ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर नगर थाना के 112 पुलिस की टीम पहुंच कर शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है. बताया जाता है कि महिला का शव देख कर लगता है की मृत्यु बीते रात हो गई थी. महिला की पहचान देर रात तक नहीं हो पाई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि आसपास में घूमती फिरती रहती थी. रात में सोने के वक्त वह यहां यात्रि शेड में सोती थी. इसलिए स्थानीय लोगों को लगा कि महिला सो रही है. किसी ने पास जाकर नहीं देखा. नगर थानेदार शरत कुमार ने बताया की महिला का शव बरामद हुआ है पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRASHANT KUMAR

PRASHANT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >