दो व तीन मार्च को ट्रकों की सांकेतिक हड़ताल

दो व तीन मार्च को ट्रकों की सांकेतिक हड़ताल

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

बिहार ट्रक ओनर एसोसिएशन ने दो और तीन मार्च को सांकेतिक हड़ताल की घोषणा की है. दो दिन बिहार में ट्रक का चक्का जाम रहेगा. हड़ताल की सफलता को लेकर संगठन के अध्यक्ष दिवाकर शर्मा, महासचिव ऋषि मिश्रा, प्रवक्ता राजेश कुमार, मीडिया प्रभारी विवेक कुमार, सचिव दीपक शाही ने मुजफ्फरपुर के एक निजी होटल में बैठक की. जिला के ट्रक मालिक भी शामिल हुए. वक्ताओं ने कहा कि ऑल इंडिया मोटर के बिहार के अध्यक्ष भानु शेखर प्रसाद सिंह, प्रदेश के सचिव दीप नारायण सिंह ने बताया कि ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ हरीश अग्रवाल ने बिहार के ट्रक मालिकों व अन्य राज्यों के ट्रक मालिक जो बिहार की सड़कों पर गिट्टी और बालू का परिवहन कर रहे हैं. समस्या को लेकर एक ज्ञापन प्रधानमंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री को दिया है. मांग यह है कि ओवरलोड जुर्माना की बढ़ाई हुई चार गुना राशि पर विचार किया जाए. गिट्टी और बालू की ढुलाई को रेलवे की तरह अस्थाई परमिट से मुक्त रखा जाये.इसके अलावा धर्म कांटा से स्लिप निर्गत करने के साथ कई मांगें शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >