सुरुचि का शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

सुरुचि का शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

नाना-नानी के साथ कुंभ स्नान करने जाते समय दिल्ली स्टेशन पर मची भगदड़ शव बहादुरपुर गांव पहुंचते ही गम में डूबे लोग, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल प्रतिनिधि, सकरादिल्ली स्टेशन पर हुई भगदड़ के दौरान मृत बच्ची सुरुचि कुमारी का शव सोमवार को सरकारी एम्बुलेंस से सकरा प्रखंड के बहादुरपुर गांव पहुंचा. इसके बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया. ग्रामीणों की भीड़ जुट उमड़ पड़ी. वहीं परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे. मां रोते-रोते पुत्री के शव से लिपट जाती थी. पिता, दादा-दादी सहित अन्य का भी रो-रोकर बुरा हाल था. उसके बाद परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से गांव के ही श्मशान में शव का अंतिम संस्कार कर दिया. पिता विजय साह ने बताया कि शनिवार को सुरुचि नाना-नानी के साथ कुंभ स्नान करने जा रही थी. इसी दौरान दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ मच गयी. उसके बाद उसके मामा ने घटना की सूचना दी. उसके बाद वह दिल्ली स्टेशन पर गया. तब तक उसे अस्पताल ले जाया गया था़ अस्पताल पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी. रविवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव को सरकारी एम्बुलेंस से रेल पुलिस शव लेकर गांव पहुची, जिसके बाद गम में डूब गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >