सरैया में स्टूडियो संचालक की गोली मारकर हत्या

सरैया में स्टूडियो संचालक की गोली मारकर हत्या

जैतपुर चौक पर बेखौफ अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम घटना के बाद एक महिला फोटो स्टेट कराने गयी थी, शव देख चिल्लायी प्रतिनिधि, सरैया जैतपुर चौक पर मंगलवार की दोपहर बेखौफ अपराधियों ने एक स्टूडियो संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी़ घटना के बाद जैतपुर चौक के सैकड़ों दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर प्रदर्शन किया. मृत स्टूडियो संचालक की पहचान अमैठा पंचायत के सिरकोहिया गांव निवासी अरविन्द सिंह (55) वर्ष के रूप में हुई है. वे लंबे समय से जैतपुर चौक पर सुमन स्टूडियो का संचालन करते थे. एसडीपीओ कुमार चंदन दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की़ वहीं दुकानदार कुछ भी बोलने से परहेज करते दिखे. बताया गया कि मंगलवार की दोपहर लगभग 2.50 बजे अरविंद सिंह मोबाइल पर क्रिकेट मैच देख रहे थे. इसी बीच अपराधियों ने स्टूडियो में घुसकर उनके सिर में गोली मार दी. गोली की आवाज सुनते ही आसपास के दुकानदार अपनी दुकानों को बंद कर फरार हो गये. स्टूडियो के बगल के मार्केट की पहली मंजिल पर संचालित सीएसपी सेंटर से एक महिला ग्राहक फोटो स्टेट कराने स्टूडियो पर पहुंची. उस समय अपराधी दुकानदार की हत्या कर भाग रहे थे. स्टूडियो संचालक मुंह के बल लहूलुहान होकर फर्श पर गिरा देख महिला चिल्लाने लगी. महिला के चिल्लाने की आवाज पर आसपास के दुकानदार और राहगीर घटनास्थल पहुंचे. सूचना पर पहुंची जैतपुर थाना की डॉयल 112 की टीम ने आनन-फानन में अरविंद सिंह को सीएचसी लायी, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर पहुंचे एसडीपीओ सरैया ने घटना की पूछताछ की. सूचना पर एफएसएल की टीम घटनास्थल पहुंचकर नमूना संग्रह किया. वहीं ग्रामीणों और दुकानदारों ने मृतक के बारे बताया कि वे एक सामान्य व सरल व्यक्तित्व के व्यक्ति थे. विगत दो वर्ष पूर्व उनकी पत्नी की गंभीर बीमारी से मौत हो गयी थी. मृतक को एक पुत्र व दो पुत्री है. वहीं घटनास्थल पर जांच करने गयी पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >