पुलिस को कट्टा व कारतूस दोनों के पास से मिला
मुशहरी, बोचहां, अहियापुर में की हैं वारदातेंसंवाददाता, मुजफ्फरपुर
बोचहां थाने की पुलिस ने दरभंगा फोरलेन पर लूटपाट करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुराने दरभंगा रोड में वाहन चेकिंग के दौरान दोनों बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगे. जवानों ने खदेड़ कर उन्हें पकड़ लिया. अपराधी बोचहां थाना के सरवानीचक का रितेश कुमार व सरोज कुमार है. उसके पास से कट्टा, दो जिंदा कारतूस एक चाकू, एक मोबाइल फोन व अहियापुर से चोरी की गयी पल्सर बाइक मिली है. पुलिस को दोनों बदमाशों ने बताया कि लखनऊ से आ रहे ट्रक को लूटने के लिए वे जा रहे थे.ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया है कि शुक्रवार की रात बजे बोचहां थाने की पुलिस दहियन के पास वाहन चेक कर रही थी. पुलिस टीम को देखकर बाइक सवार दो युवक भागने की कोशिश करने लगा. जिसको खदेड़ कर पकड़ा गया. ये अपराधी हाइवे पर ट्रक लूटने की प्लानिंग में निकले थे. अपराधियों के पास से बरामद पल्सर बाइक अहियापुर से चोरी की गयी थी. रितेश सहनी के पास से कट्टा व सरोज के पास से कारतूस व चाकू मिला है. इनपर बोचहां थाना में पहले से लूट व आर्म्स एक्ट के दो केस दर्ज हैं. अपराधियों ने स्वीकार किया है कि मुसहरी में एक लाख पांच हजार की लूट की थी. 28 हजार रुपये लूटने के बाद दरभंगा फोरलेन पर दोनों अपराधियों ने छात्र आदित्य कुमार से भी लूटपाट की थी. वहीं, लूटपाट के दौरान एक व्यक्ति को गोली भी मारी थी.
मास्टरमाइंड भरत सहनी समेत तीन अब भी फरारगिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस को बताया है कि पिछले छह माह में दरभंगा फोरलेन व मुशहरी में हुई लूटपाट की अधिकांश घटना इसी गिरोह के शातिरों ने की हैं. ग्रामीण एसपी ने बताया कि पकड़े गए अपराधियों की निशानदेही पर छापेमारी कर लूटा सामान भी बरामद किया है. गिरोह का मास्टरमाइंड बोचहां का ही भरत सहनी है. उसके साथ-साथ सूरज व आलोक सहनी अब भी फरार है. पुलिस टीम तीनों के घर पर छापेमारी की है. लेकिन, वे फरार मिले हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
