स्टेट वीमेंस वुशु स्पर्धा का हुआ आगाज

स्टेट विमेंस वुशु स्पर्धा का हुआ आगाज

मुजफ्फरपुर

. खेलो इंडिया बिहार राज्य वीमेंस वुशु प्रतियोगिता का आयोजन सिकंदरपुर खेल भवन सह व्यायामशाला में 22 फरवरी को किया गया. इसका उदघाटन उप महापौर डॉ मोनालिसा, मुख्य अतिथि डीएसओ राजेंद्र कुमार, सुमन मिश्रा महासचिव बिहार वुशु संघ, विशिष्ट अतिथि डॉ अमृता श्रीवास्तव, मुकुटमणि सीनियर उपाध्यक्ष बिहार वुशु संघ, डॉ कामेश्वर व्यास नंदन प्रधानाचार्य रामेश्वर कॉलेज, डॉ नवीन कुमार ने संयुक्त रूप से किया. सभी अतिथियों का स्वागत बुके व स्मृति चिह्न देकर किया गया. कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से 250 से अधिक बालिकाऍं भाग ले रहे हैं. यह प्रतियोगिता खेल मंत्रालय भारत सरकार व भारतीय खेल प्राधिकरण के तत्त्वावधान में आयोजित किया जा रहा है. प्रतियोगिता के निर्णायक राजेश ठाकुर, आलोक, संजीव, वरुण, विनय, दिलीप, सनी, मंजय, शत्रुघ्न कुमार आदि रहे. इन सभी के देख-रेख में प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >