बेटे ने मां का सिर फोड़ा, अस्पताल में भर्ती

बेटे ने मां का सिर फोड़ा, अस्पताल में भर्ती

मड़वन. करजा थाना क्षेत्र के जियन खुर्द पंचायत के वार्ड 04 में एक पुत्र ने अपनी मां को ईंट से मारकर सिर कुचल दिया. वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. जख्मी 60 वर्षीय शैल देवी है. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय मुखिया विकास कुमार सिंह व करजा पुलिस को दी. मुखिया ने उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया गया कि पुत्र शंभु कुमार सिंह मानसिक रूप से विक्षिप्त है. उसने गुरुवार की सुबह अपनी मां को घर से बाहर खींच कर ईंट से सिर व नाक पर प्रहार कर दिया. इसके बाद वह घर से निकल गया. वह दो भाई व दो बहन है. मुखिया ने बताया कि युवक पहले दिल्ली में किसी कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत था. वह पत्नी, बच्चे के साथ दिल्ली रहता था. पत्नी व बच्चा अभी दिल्ली में ही रहते हैं. युवक का बड़ा भाई पंजाब में रहकर काम करता है. करजा थानाध्यक्ष बीरबल कुशवाहा ने बताया कि सूचना मिली है कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है. वह मारकर घर छोड़कर फरार है. महिला का इलाज कराया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >