बेटे और बहू ने मिलकर मां-पिता की जम कर पीटा

Son and daughter-in-law together beat parents severely

संवाददाता, मुजफ्फरपुर पारिवारिक विवाद में बेटे और बहू ने मिलकर मां-पिता की जम कर पिटाई कर दी. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची डायल 112 की टीम के साथ भी बेटे और बहू उलझ गये. पुलिस जवान के साथ वे दाेनाें बहस करने लगे. इस दाैरान मामला तनावपूर्ण हो गया. घटना सदर थाना के रामदयालु नगर भिखनपुरा की है. बेटे और बहू का आक्रोश देखकर पुलिस की टीम वापस लौट गयी. इसके बाद शशि भूषण पांडे अपनी पत्नी के साथ थाने पर पहुंचे. उन्हाेंने बेटे और बहू पर गाली-गलौज के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है. पुलिस काे शशि भूषण पांडे ने बताया कि वह मूल रूप से वैशाली जिले के रहने वाले हैं. वर्तमान में वह रामदयालु नगर इलाके में अपना घर बनाकर रहते हैं. बेटे की शादी 11 साल पूर्व हुई थी. शादी के एक साल तक सब कुछ सामान्य रहा. इसके बाद बेटे और बहू ने घर में विवाद खड़ा करना शुरू कर दिया. थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि आवेदन की छानबीन करने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >