मुजफ्फरपुर. पांच दिनों के प्रवास पर आरएसएस के सर संघ चालक मोहन भागवत बुधवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे. पहुंचने के बाद उन्होंने कलमबाग चौक के समीप मधुकर निकेतन में रात्रि विश्राम किया. उनके आगमन को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. वह गुरुवार सुबह वीरपुर, सुपौल के लिए प्रस्थान करेंगे. वहां विद्या भारती द्वारा संचालित विद्या मंदिर के भवन का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद शाम तक शहर लौट जायेंगे. सात और आठ मार्च को सर संघ चालक मुजफ्फरपुर में रहेंगे. इस दौरान वह शाखा टोली, विभाग टोली व प्रांत टोली के साथ बैठक करेंगे. इनके आगमन पर विभाग और प्रांत स्तर के कई पदाधिकारी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
