पुलिस ने कथैया पुलिस के सहयोग से की कार्रवाई प्रतिनिधि, मोतीपुर मोतीपुर पुलिस ने कथैया पुलिस के सहयोग से बुधवार की देर शाम हरदी बाजार स्थित एक मोबाइल सेल एंड सर्विस सेंटर में छापेमारी कर लूट के चार मोबाइल के साथ संचालक राकेश साह को गिरफ्तार कर लिया. वह पारू थाना क्षेत्र के मंगुरहिया का निवासी है. प्रभारी थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि मोतीपुर थाना क्षेत्र में लगातार निजी फाइनेंस कर्मियों से हुई नगदी एवं मोबाइल लूट के मामले में टावर लोकेशन के आधार पर सुराग मिला़ फाइनेंस बैंक कर्मियों से लूटे गये मोबाइल का लोकेशन कथैया क्षेत्र में शो कर रहा था. इसके बाद कथैया पुलिस के साथ लोकेशन लेते हुए हरदी बाजार पहुंचे, जहां फोन करने पर राकेश साह के सेल एंड सर्विस सेंटर का लोकेशन मिलने पर लूट के चार मोबाइल मिलने पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी. आरोपी राकेश साह ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. उसने फाइनेंस कर्मियों से लूटे गये मोबाइल का लुक चेंज कर बेच देता था. उसने स्वीकार किया कि लूटपाट की घटना में वह खुद शामिल होता था. पूछताछ में आरोपी राकेश ने बताया कि बोअरिया, जगरनाथ असनगर, मिशरौलिया सहित दर्जन भर लूटकांड को अंजाम दिया गया है. उसने अपने साथियों के नामों का खुलासा किया है, जिसके बाद पुलिस छापेमारी कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
