:: एक महीने पहले पति की हो गई थी मौत
प्रतिनिधि, कुढ़नी पति की मौत पर सदमे से गुजर रही पत्नी ने भी खुदकुशी कर ली. घटना तुर्की थाना के तारसन किशनी गांव में गुरुवार की देर शाम हुई. सूचना पर पहुंची तुर्की थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया. मृतका मंजू देवी (52) स्थानीय निवासी अयोध्या साह की पत्नी थी. पुलिस की जांच में खुदकुशी का कारण पति की मौत से सदमा लगना बताया जा रहा है. मंजू कमरे में रस्सी के सहारे फांसी लगायी थी.बताया जाता है कि मंजू देवी के पति अयोध्या साह की मौत एक महीने हो गयी थी. मक्के के खेत में पटवन के दौरान करेंट लगने से उनकी मौत हुई थी. उसके बाद से ही पत्नी की स्थिति ठीक नहीं थी. परिजनों ने बताया कि पति की मौत का सदमा सहन नहीं कर पाने से उसने भी मौत को गले लगा लिया. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने खुदकुशी की घटना की पुष्टि करते हुए जानकारी दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
