शेखपुर ढाब का मोबाइल चोर जंक्शन से गिरफ्तार

शेखपुर ढाब का मोबाइल चोर जंक्शन से गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर.

जंक्शन पर भीड़ का फायदा उठा कर मोबाइल व पर्स उड़ाने वाले गिरोह सक्रिय हैं. जीआरपी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में टीम ने मोबाइल चुराने के दौरान शातिर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. वह अहियापुर थाना क्षेत्र के शेखपुर ढाब इलाके का रंजीत कुमार है. पास से चोरी का मोबाइल भी मिला है. जीआरपी के अनुसार मामले में कुढ़नी खरौना डीह के रहने वाले मंजीत कुमार ने मोबाइल चोरी होने के बारे में शिकायत दर्ज करायी थी.

76 पीस टेट्रा पैक शराब मिली

जंक्शन पर जीआरपी की टीम क्राउड कंट्रोल को लेकर निगरानी कर रही थी. इस दौरान अंग्रेजी शराब का 76 पीस टेट्रा पैक लावारिस हालत में पड़ा मिला. इसे जब्त कर लिया गया है. जीआरपी थानाध्यक्ष के अनुसार मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >