Shahar Mein Aaj: मुजफ्फरपुर शहर में गुरुवार, 14 मई को प्रशासनिक और सामाजिक स्तर पर कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. अगर आप आज शहर के इन कार्यक्रमों का हिस्सा बनने वाले हैं या कलेक्ट्रेट की तरफ जा रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले यहां आज के प्रमुख इवेंट्स का समय और स्थान देख लें.
प्रशासनिक कार्यक्रम
सिटी एसपी का जनता दरबार: आम लोगों की समस्याओं की सुनवाई और उनके त्वरित निवारण के लिए आज सिटी एसपी का जनता दरबार लगेगा. फरियादी अपनी शिकायतें लेकर सीधे पहुंच सकते हैं.
समय: दोपहर 12 बजे से.
स्थान: सिटी एसपी कार्यालय, समाहरणालय (कलेक्ट्रेट) परिसर.
ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट पर बैठक: जिले के विकास कार्यों को गति देने के लिए ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट से जुड़ी एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें संबंधित अधिकारी मौजूद रहेंगे.
समय: सुबह 11 बजे से.
स्थान: समाहरणालय (कलेक्ट्रेट) परिसर.
सामाजिक कार्यक्रम
श्रद्धांजलि सभा का आयोजन: पटेल हितकारिणी संघ की ओर से आज शहर में एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है.
समय: सुबह 11 बजे से.
स्थान: नवयुवक समिति ट्रस्ट, छोटी सरैयागंज.
