Shahar Mein Aaj: शहर में आज का दिन छात्रों और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है. आज शहर में दो बड़े और महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन होने जा रहा है. जिसमें विश्वविद्यालय के छात्रों से जुड़ा संवाद कार्यक्रम और आम लोगों की शिकायतों के निवारण के लिए सिटी एसपी का जनता दरबार शामिल है.
इन दोनों कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा. समय और स्थान की पूरी सूची नीचे देख सकते हैं:
1. छात्र संवाद: छात्रों की समस्याओं पर होगी चर्चा
विश्वविद्यालय और कॉलेज के छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर आज एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.
- मुख्य एजेंडा: छात्रों की शैक्षणिक और प्रशासनिक समस्याओं को सुनना और उनके समाधान पर चर्चा करना.
- समय: दोपहर 11:00 बजे से.
- स्थान: बीआरएबीयू (BRABU) गेस्ट हाउस. मुजफ्फरपुर.
2. सिटी एसपी का जनता दरबार: ऑन द स्पॉट होगा शिकायतों का निपटारा
आम नागरिकों की कानून-व्यवस्था और पुलिस से जुड़ी शिकायतों को सुनने के लिए आज सिटी एसपी खुद मौजूद रहेंगे.
- कार्यक्रम का विवरण: शहर के लोग अपनी समस्याओं और शिकायतों को लेकर सीधे सिटी एसपी से मिल सकते हैं. जहां मामलों की त्वरित सुनवाई की जाएगी.
- समय: दोपहर 12:00 बजे से.
स्थान: समाहरणालय परिसर. मुजफ्फरपुर
